14 जनवरी गुरुवार का राशिफल

मेष:

कार्यक्षेत्र में विविधता आएगी और किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। भाग्य आपका साथ देगा और काफी संघर्ष के बाद आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। व्यापारिक यात्राएं भी हो सकती है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयत्नशील रहें। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी और माता से रिश्तों में सुधार आएगा। संतान पक्ष की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। कार्यशैली में सुधार होने से रोजगार के क्षेत्र आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वाले साथियों के व्यावहार पर विशेष ध्यान रखें। वाहन आदि व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। मन को शांत रखकर कार्य करें और नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श करें। जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों को अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। व्यापार में नए उत्पाद आपके लिए लाभ देंगे और पुरानी देनदारियों से मुक्त करेंगे। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे, जो आपकी उपलब्धियों के कारण होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार का सहयोग करेंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें। लव मैरिज करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। छात्र अपने भविष्य के लिए नई रणनीति पर विचार करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं और परिवार में आपकी नई पहचान भी बनेगी। माता की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से आर्थिक उन्नति होगी और उनका आपके कार्य में सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक संतुलन बनाकर रखें और व्यर्थ के लेन-देन से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे और आपके कार्यभार में वृद्धि भी होगी। सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा और नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्र के कार्य पूर्ण होंगे और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। कारोबार की चिंता से परेशान हो सकते हैं क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता को पीछे छोड़ने के लिए आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको शुभ समाचार मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह से लाभ भी होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। रोजगार में बदलाव के लिए समय शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन आपको कष्ट दे सकते हैं। व्यापार के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे लाभदायक होंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी होगी। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और राहत की सांस लेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, किसी भी तरह के निवेश से दूर रहें। परिजनों के साथ धन के मामले में बातचीत हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

भाग्य आज आपका साथ देगा और आपकी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। राजनीतिक जातकों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और नए कार्य की रुपरेखा भी बनाएंगे। पारिवारिक बिजनस में पिता का सहयोग और मार्गदर्शन लाभदायक होगा। व्यापारियों के लिए समय शुभ है, लाभ की स्थितियां बनेंगी। अच्छे से मेहनत करेंगे तो छात्रों की इच्छा पूरी होगी। लव लाइफ में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। आर्थिक स्थिति उत्तम बनी हुई है, अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेगा और अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश से आपको अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है, धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

व्यापार में किए गए निवेश आपके लिए लाभदायक होंगे। आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परिक्षा के लिए मेहनत भी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। सायंकाल के समय मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई शुभ समाचार मिलेंगे और आपके प्रोजेक्ट में अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी और मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों बढ़ने से प्रमोशन के योग बनेंगे और उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार होगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से भेंट लाभप्रद रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। सायंकाल में परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

लंबे समय से चले आ रहे कर्जों से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में रुकावटें दूर होंगी और प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार्य करेंगे तो नए आयाम स्थापित होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। लव लाइफ में एक नई शुरुआत करेंगे और रिश्ते में मजबूती भी आएगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी और उन्नति के क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता और गुरू की सेवा में ध्यान लगाएंगे। सायंकाल का समय देव पूजन में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Source : Agency

5 + 3 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004